Site icon Punjab Media

विनोद गुप्ता को टिकट देने की मांग को लेकर बीजेपी के चार जिलों के नेता जुटे

Punjab Media

जमीनी स्तर से जुड़े नेता विनोद गुप्ता को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिया जाए: नेता

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संगरुर के चार जिलों संगरुर 1, संगरुर 2, बरनाला और मालेरकोटला के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एकत्रित होकर भाजपा नेता विनोद गुप्ता को लोकसभा संगरुर से उम्मीदवार बनाने की जोरदार मांग की और हाईकमान से कहा कि विनोद गुप्ता अच्छे उम्मीदवार साबित होंगे।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि विनोद गुप्ता लंबे समय से पार्टी से जुड़े नेता हैं और समाज में अच्छी पहचान रखते है। विनोद गुप्ता के पास संगठन का काफी अनुभव है और वह पहले भी कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं। नेताओं ने कहा कि किसान संघर्ष के दौरान भी विनोद गुप्ता ने पार्टी का काफी विस्तार किया और किसानों ने उनके घर के सामने कई दिनों तक धरना दिया था।

भाजपा नगर परिषद् में बड़ी संख्या में प्रत्याशी उतारने में रही सफल

विनोद गुप्ता ने पार्टी के आदेश का पालन करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी नगर् परिषद का चुनाव लड़ा और लगभग 33 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। विनोद गुप्ता के साहस से भाजपा नगर परिषद् में बड़ी संख्या में प्रत्याशी उतारने में सफल रही। भाजपा नेताओं ने आलाकमान को सुझाव दिया कि किसी जमीनी नेता को टिकट देने से जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा होता है और जीतने के बाद भी कोई दिक्कत नहीं आती है। उन्होंने मांग की कि जमीनी स्तर से जुड़े नेता विनोद गुप्ता को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दी जाए ताकि पार्टी संगरुर लोकसभा में विस्तार कर सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए पार्टी उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाकर सेवा करने का मौका जरुर देगी। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी की हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दीवान चंद गोयल ने कहा कि विनोद गुप्ता एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और सुनाम के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।

वरिष्ठ नेता जतिंदर कालड़ा का पार्टी हाईकमान से अनुरोध

जहां वह शमशान भूमि वाली पट्टी समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि बाबू नंद सरुप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और उनके कारण पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव है और वे अपनी साफ सुथरी पहचान के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय नेता हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जतिंदर कालड़ा ने पार्टी हाईकमान से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर एक आम कार्यकर्ता को पार्टी लोकसभा का उम्मीदवार बनाती है तो पूरे पंजाब में अच्छा संदेश जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चार गुना बढ़ जाएगा। कार्यकर्ताओं के उत्साह के चलते जुझारु नेता विनोद गुप्ता लोकसभा सीट संगरुर जीतकर इतिहास रचेंगे।

यह भी पढ़ें
फरवरी में दूसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, गुरुग्राम में करेंगे Dwarka Expressway का उद्घाटन

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version