Site icon Punjab Media

आपके वीकेंड ट्रिप में रोमांच भर देंगी खूबसूरत जगहें

Weekend Trip

आपके वीकेंड ट्रिप में रोमांच भर देंगी खूबसूरत जगहें

Punjab Media

कम बजट में पहाड़ी इलाकों की सैर

गर्मियां आ गई हैं। इस मौसम में लोग अधिक तापमान से परेशान हो जाते हैं लेकिन गर्मियों में बढ़े हुए तापमान और व्यस्त शेड्यूल से बाहर निकलकर आप कहीं घूमने का प्लान Weekend Trip बना सकते हैं। इससे कामकाज के बीच आपको आराम मिलेगा और किसी अच्छी जगह का चयन करके गर्मी से राहत भी मिल सकती है।

आप अप्रैल या मई के महीने में वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए अलग से छुट्टियों की आवश्यकता नहीं होती और यह बजट में हो सकती है। आपको कम पैसों और कम समय में घूमने वाली कुछ खूबसूरत और रोमांचित कर देने वाली जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप मात्र 5000 से दस हजार रुपये में घूम सकते हैं।

मसूरी, उत्तराखंड

गर्मियों में किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो पहाड़ी इलाकों को अपने ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें। उत्तराखंड दिल्ली से काफी करीब है, जहां मसूरी इस वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतर विकल्प रहेगा। मसूरी की हरी भरी वादियां और खूबसूरत पहाड़ आपको सुकून देंगे। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह जगह बेहद शानदार भी है।

आप मित्रों या परिवार के साथ मसूरी जा सकते हैं। दिल्ली से मसूरी के लिए ट्रेन, बस या खुद की गाड़ी से भी जा सकते हैं। यहां रहने, खाने-पीने और मसूरी को एक्सप्लोर करने के लिए कम पैसों की जरूरत होगी। महज पांच हजार रुपये में आप मसूरी में कंपनी गार्डन, गन हिल पॉइंट, केंप्टी फॉल, माल रोड आदि घूम सकते हैं।

यहां मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का है, जब मौसम सुखद होता है। जुलाई से सितंबर तक मानसून का मौसम होता है, जब भारी बारिश हो सकती है। अक्टूबर से फरवरी तक सर्दी होती है, जब तापमान 0 डिग्री सेल्सियस (32 डिग्री फारेनहाइट) तक गिर सकता है।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश

कसोल के अलावा हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए मैकलोडगंज भी एक अच्छा विकल्प है। धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज हिल स्टेशन है, जहां ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इस जगह पर पर्यटकों को तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। भारत में सबसे प्रसिद्ध मठ भी आप घूम सकते हैं। महज पांच हजार के बजट में मैक्लोडगंज की खूबसूरती का आनंद उठाया जा सकता है। मैक्लोडगंज 14वें दलाई लामा के निर्वासन के बाद 1959 में तिब्बती शरणार्थियों द्वारा स्थापित किया गया था। तब से, यह तिब्बती समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है और तिब्बती संस्कृति और बौद्ध धर्म के बारे में जानने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

पचमढ़ी, जिसे ‘सतपुड़ा की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है, मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। दिल्ली से पचमढ़ी हिल स्टेशन पर भी छुट्टी मनाने जा सकते हैं। पचमढ़ी हिल स्टेशन मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है।

इस हिल स्टेशन पर आपको ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेगी। घूमने के लिए झरने, प्राकृतिक नजारे, गुफा, जंगल आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मात्र पांच हजार रुपये में आप यहां की सैर कर सकते हैं। पचमढ़ी में घूमने के लिए जिप्सी किराए पर ली जा सकती है, जिसका किराया 1200 रुपये तक हो सकता है।

आगरा

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version