Site icon Punjab Media

EPF से होम लोन लेते समय बरतें सावधानी

EPF

EPF

Punjab Media

अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए लोग कई बार होम लोन का सहारा लेते हैं। इस कारण हर महीने उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा होम लोन पर खर्च हो जाता है। ऐसे में कई नौकरीपेशा लोग EPF के पैसे से होम लोन चुकाने की योजना बनाते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

होम लोन चुकाते समय इन बातों का रखें ध्यान | EPF

यदि आप ईपीएफ से होम लोन चुकाने का विचार कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको गणना कर लेनी चाहिए कि आपको कितनी राशि का आवश्यकता है। आपको उतनी ही राशि ईपीएफ से निकालनी चाहिए।

अगर आप ज्यादा ब्याज के कारण अपना होम लोन चुकाने पर विचार कर रहे हैं तो आपको बैलेंस ट्रांसफर, कर्ज का एकीकरण के अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए। ईपीएफ से पैसे निकालते समय टैक्स के नियमों को भी अच्छे से समझ लेना चाहिए। कई बार ईपीएफ से पैसे निकालने पर आपको टैक्स आदि का भी भुगतना करना पड़ सकता है।

ये दस्तावेज जरूर लें

यदि आपने अपना होम लोन पूरा चुका दिया है। तो बैंक से आपको प्रॉपर्टी के दस्तावेज ले लेने चाहिए। इसके साथ ही बैंक से एक एनओसी भी लेनी चाहिए, जिस पर लिखा हो कि आपने अपना होम लोन पूरा भर दिया है। बैंक का कोई भी बकाया आप पर नहीं है और संपत्ति की बिक्री और ट्रांसफर से बैंक को कोई समस्या नहीं है।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version