Site icon Punjab Media

बठिंडा में ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा सरियों का बंडल

Bathinda Train Accident
Punjab Media

चंडीगढ़। पंजाब में कुछ शरारती तत्वों ने रविवार को चलती रेल को पटरी से उतारने की साजिश रची। उन्होंने पटरी पर लोहे के कई सरिये रख दिए, जिससे ट्रेन का बैलेंस बिगड़ जाए और रेलगाड़ी बेपटरी हो जाए। हालांकि, ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने समय रहते ट्रेन को रोक लिया और आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी, रेलवे पुलिस और जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

ड्राइवर की सूझबुझ से टला बड़ा हादसा

गेट मेन कृष्ण मीना के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे बठिंडा के बंगी नगर के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां दिल्ली की तरफ से एक मालगाड़ी आ रही थी। उसकी स्पीड कम थी, इसलिए गाड़ी के पायलट की नजर अचानक से रेलवे ट्रैक पर रखी किसी वस्तु पर पड़ी। इसके बाद ड्राइवर ने समय रहते रेलगाड़ी में ब्रेक लगा दिए। जब उसने गाड़ी से उतरकर पैदल जाकर आगे देखा तो वहां ट्रैक पर कुछ सरिये पड़े थे।

ड्राइवर ने उन सरियों को एक तरफ किया और आरपीएफ को साजिश के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों के साथ जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर देखा कि रेलवे ट्रैक के बीच में किसी ने मोटे सरिया रखे थे। इसके बाद रेल गाड़ी को डिरेल करने की साजिश का खुलासा हुआ। इस रुकावट के कारण वह रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटा लेट हुई। जब सब कुछ ठीक लगा तो अधिकारियों ने गाड़ी को रवाना कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version