137 किलोमीटर लंबी 121 सड़कों के नवीनीकरण पर 57.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अटारी (अमृतसर), 17 अप्रैल (Punjab Media Team)। पंजाब में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत की। Attari Road Project के तहत 137 किलोमीटर लंबी 121 सड़कों के नवीनीकरण पर 57.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सरकार का कहना है कि इस परियोजना से सीमा से सटे इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सीमा के करीब होने के बावजूद अटारी क्षेत्र को पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया। अब इस क्षेत्र में सड़कों, खेती और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकार का दावा है कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
सरकार की प्रमुख उपलब्धियां
- 90% घरों को मुफ्त बिजली
- 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी
- सिंचाई के लिए नहरी पानी का उपयोग बढ़ा
- स्वास्थ्य योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त इलाज
यह भी पढ़े :- Bhagwant Mann द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

