Site icon Punjab Media

अब खेती बनेगी मुनाफे का सौदा, AIF Scheme से मिली नई ताकत

Minister Mohinder Bhagat told about AIF Scheme
Punjab Media

चंडीगढ़, 25 अप्रैल:
पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि कृषि अवसंरचना फंड AIF Scheme छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसान कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एआईएफ योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने बताया कि एआईएफ योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, ग्रेडिंग और पैकिंग यूनिट, प्रोसेसिंग सेंटर और अन्य कृषि सुविधाओं की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है और फसलों के नुकसान में भी कमी आ रही है।

AIF Scheme का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद किसान नोडल एजेंसी बागवानी विभाग से कर सकते हैं संपर्क

उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एआईएफ योजना के तहत 34,265 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा 7,991 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,496 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब का बागवानी विभाग इस योजना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है और राज्य का कोई भी किसान अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय में जाकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकता है। AIF Scheme

यह भी पढ़े :-

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version