Site icon Punjab Media

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब को संभाला, अब अच्छे काम जारी रहें: केजरीवाल

After winning the Municipal Corporation Elections, AAP has raised its voice for the next elections.
Punjab Media

मोहाली, 15 जून: (Punjab Media Team)। Municipal Corporation Elections में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के बाद मोहाली में आयोजित मेगा रोड शो के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने लोगों का धन्यवाद करते हुए राज्य में चल रहे विकास कार्यों को जारी रखने के लिए समर्थन मांगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल में पंजाब को बर्बादी और नशे की समस्या का सामना करना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले साढ़े चार वर्षों में दिन-रात मेहनत कर राज्य को उस दौर से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में शुरू हुए अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी इतना जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के प्रति जनता में नाराजगी थी, जबकि वर्तमान सरकार को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

Municipal Corporation Elections जीत के बाद ‘आप’ ने अगले चुनावों के लिए भरी हुंकार

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना, महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, सड़क निर्माण, नहरी पानी की उपलब्धता और किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से आगामी चुनावों में भी भगवंत सिंह मान का समर्थन करने की अपील की। Municipal Corporation Elections

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नगर निगम चुनावों में जीत पर सरबजीत सिंह को मेयर बनने की बधाई देते हुए कहा कि वे जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार किसी भी मुद्रा से नहीं आंका जा सकता और राज्यभर में लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने दशकों तक पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग किया, जबकि मौजूदा सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के जनादेश ने राज्य की राजनीति को नई दिशा दी है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 14 हजार किलोमीटर पाइप और खालें विकसित की हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। साथ ही भूजल स्तर सुधारने के लिए रिचार्ज प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, महिलाओं के लिए ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की गई है और ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

यह भी पढ़े :- अब सालासर, Khatu Shyam, हरिद्वार और वृंदावन यात्रा भी मुफ्त- केजरीवाल


Punjab Media
Exit mobile version