Site icon Punjab Media

एसके मार्ग पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित तीन वाहन टकराए, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

Accident

Accident

Punjab Media

एसके मार्ग पर अनाज मंडी के समीप देर रात एक ट्राला अनियंत्रित होकर विपरीत साइड से गुजर रहे एक अन्य ट्राले व ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सो में बंट गया। गनीमत रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। केवल ट्रैक्टर व ट्राला चालकों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि टक्कर मारने वाले ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगने से एसके मार्ग पर एक साइड़ बंद हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवा कर सड़क के दोनों साइड से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। जानकारी अनुसार, गांव सांगीपुर निवासी शिवकुमार रात्रि करीब एक बजे शुगर मिल में गन्ना गिराकर अपने ट्रैक्टर से वापिस लौट रहा था।

जब वह अनाज मंडी के समीप पहुंचा तो लाड़वा की ओर से तेज गति से एक ट्राला आया जो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से होता हुआ दूसरी साइड में चल रहे उसके ट्रैक्टर व अन्य ट्राले से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवकुमार का ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। जबकि दूसरा ट्राला भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्राला व ट्रैक्टर चालक को कुछ चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version