Site icon Punjab Media

होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज और 300 बेड अस्पताल बनेगा

A medical college and a 300-bed hospital will be built in Hoshiarpur.

A medical college and a 300-bed hospital will be built in Hoshiarpur.

Punjab Media

प्रोजेक्ट के तहत 300 बेड का अस्पताल, 8 ऑपरेशन थिएटर और 500 सीटों का ऑडिटोरियम

होशियारपुर | 7 अप्रैल   (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बनाने का ऐलान किया, जो दो वर्षों में तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 300 बेड का अस्पताल, 8 ऑपरेशन थिएटर और 500 सीटों का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जहां हर साल 100 डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शाम चौरासी क्षेत्र में 30 बेड के आधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की नींव भी रखी, जिससे 40 से ज्यादा गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में 7 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि होशियारपुर को कुल 268 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का तोहफा दिया गया है। इसके अलावा 99 करोड़ रुपये की बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर-दसूहा सड़क परियोजना भी शुरू की गई, जिससे चंडीगढ़, पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों को घर के नजदीक विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और पंजाब को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है।


Punjab Media
Exit mobile version