PUNJAB

डीएसपी मौत मामला : बहन ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर मृतक की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab Media

हरकिरत ने सरकारी नौकरी और पेंशन पाने के लिए दिलप्रीत को दिया स्लो पॉइजन

लुधियाना। लुधियाना में डीएसपी दिलप्रीत सिंह शेरगिल (50) के मौत मामले में नया मोड़ आया है। डीएसपी के परिजनों ने पत्नी हरकिरत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन जैस्मिन ने कहा कि हरकिरत दिलप्रीत की सरकार नौकरी और पेंशन लेने के लिए उसे लगातार स्लो पॉइजन दे रही थी। दिलप्रीत पत्नी हरकिरत से तलाक लेना चाहता था। उसने अदालत में फाइल लगाई हुई थी। दिलप्रीत की दूसरी शादी 2017 में हरकिरत से हुई थी। हरकिरत की भी दूसरी शादी थी। वह पहले अमेरिका में विवाहित थी।

शादी के एक साल बाद ही हरकिरत दिलप्रीत को घर से अलग करके अपने साथ पुलिस लाइन रहने के लिए ले गई। 6 महीने वह अलग रही। उसके बाद वापस आई और कहा कि मैंने इस घर में नहीं रहना। भाई को इतना ज्यादा मानसिक परेशान किया जाता था कि वह सुसाइड तक करने के लिए मजबूर हो गया था।

सरकार नौकरी और पेंशन लेने के लिए दे रही थी स्लो पॉइजन

बहन ने कहा कि हरकिरत दिलप्रीत की सरकार नौकरी और पेंशन लेने के लिए उसे लगातार स्लो पॉइजन दे रही थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे। 2023 में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू को हरकिरत के खिलाफ शिकायत भी दी थी। वहीं जब पत्नी से इस बारे में पक्ष लेना चाहा तो उसने मना कर दिया।

जैस्मिन ने कहा कि उसके भाई दिलप्रीत का पोस्टमार्टम सिर्फ 45 मिनट में कर दिया गया, जबकि एक सीनियर अधिकारी के पोस्टमार्टम की बारीकी से जांच करते हुए 2 घंटे का समय मामूली लग जाता है। वह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को भी चैलेंज करेंगी। बीते वीरवार को दिलप्रीत सिंह फिरोजपुर रोड स्थित भाईबाला चौक के पास पार्क प्लाजा होटल में जिम कर रहे थे।

एक्सरसाइज करते हुए वह अचानक जमीन पर गिर गए। साथ ही जिम कर रहे युवाओं ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने की कोशिश की। जब कोई मूवमेंट नहीं हुई तो वे डीएसपी को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button