मोगा/चंडीगढ़, 26 नवंबर (Punjab Media Team)। मोगा में आयोजित Khushhaal Punjab Moga Rally में उमड़ी लगभग 2 लाख लोगों की भीड़ को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार की नीतियों और कामकाज के प्रति जनता के समर्थन का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता अब खोखले वादों की राजनीति से आगे बढ़कर विकास, तरक्की और खुशहाली को प्राथमिकता दे रही है। रैली के दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक संदेश देते हुए सरकार के साढ़े चार साल के कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने बिजली राहत, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों में बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जबकि 77,182 युवाओं को मेरिट और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के लिए युवाओं को किसी नेता या मंत्री के पास सिफारिश करवाने अथवा रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ी।
मान ने कहा कि पहले पंजाब के युवाओं को रोजगार की तलाश में विदेश जाना पड़ता था और परिवार अपनी जमा-पूंजी खर्च कर कर्ज तक लेते थे। उनकी सरकार राज्य में ही रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, ताकि युवा पंजाब में रहकर अपना भविष्य बना सकें।
Khushhaal Punjab Moga Rally में किसानों को बड़ी राहत, अब दिन में मिलेगी खेतों को बिजली
Khushhaal Punjab Moga Rally में किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कृषि क्षेत्र में दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। किसान सुबह खेतों में जाकर शाम तक काम पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा नहरी पानी उन क्षेत्रों और खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचाया जा रहा है, जहां लंबे समय से पानी की कमी थी। उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई को बढ़ावा देने से भूजल पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। लगभग 65 लाख परिवार इस योजना के पात्र हैं और 54 से 55 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लगभग 50 हजार स्टेंट और 35 हजार घुटने बदलने के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी परिवार को इलाज से वंचित न रहना पड़े।
महिलाओं की आर्थिक सहायता योजना का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि सरकार महिलाओं से किए वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार तथा समाज में उनके योगदान को सम्मान देने की पहल बताया।
रैली में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने लंबे समय तक पंजाब पर शासन किया, लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब ये दल आम आदमी पार्टी सरकार के कामों से घबराकर एकजुट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग इनके पुराने कार्यकालों को जानते हैं और 2027 में अपने वोट से जवाब देंगे।
अमन अरोड़ा का विपक्ष पर हमला, बोले जनता का भरोसा तोड़ने वालों को पंजाब फिर मौका नहीं देगा।
‘आप’ पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार के साढ़े चार वर्षों में मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, राशन, सड़क सुरक्षा फोर्स, किसानों को दिन में बिजली और नहरी पानी जैसी योजनाओं से आम परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नई गारंटियां दे सकते हैं, लेकिन जनता को उनके पुराने रिकॉर्ड को भी याद रखना चाहिए। Khushhaal Punjab Moga Rally
पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के कामों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में लाखों बच्चे पढ़ रहे हैं और अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज, दवाइयों और जांच सुविधाओं तथा 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा को आम परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से जीरो बिजली बिल, स्वास्थ्य कार्ड और 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने को लेकर सवाल भी किए। जनसमूह ने तालियों और नारों के साथ जवाब दिया। पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। Khushhaal Punjab Moga Rally में कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- Newly Appointed IPS Trainee Officers को ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा





One Comment