PUNJAB

वोटर लिस्ट विवाद पर AAP ने Election Commission से मांगा जवाब

Punjab Media

नई दिल्ली, 8 सितंबर (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भाजपा और Election Commission पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मतदाता सूची में पार्टी सांसद राघव चड्ढा का नाम बिना निर्धारित प्रक्रिया के जोड़ा गया।

ढांडा ने मंगलवार को आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि 31 अगस्त को जारी दिल्ली के ड्राफ्ट रोल में राजेंद्र नगर के संबंधित बूथ पर कुल 746 मतदाता थे और इसमें राघव चड्ढा का नाम नहीं था। उनका आरोप है कि बाद में इसी बूथ पर मतदाताओं की संख्या 747 हो गई और राघव चड्ढा का नाम सूची में दिखाई देने लगा।

आप नेता ने 3 सितंबर को राघव चड्ढा के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने खुद को पंजाब का मतदाता बताते हुए दावा किया था कि उनका नाम पंजाब के ड्राफ्ट रोल से हटा दिया गया है। ढांडा ने सवाल किया कि यदि चड्ढा उस समय पंजाब के मतदाता थे, तो दिल्ली की सूची में उनका नाम किस प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया।

राघव चड्ढा के वोट पर AAP का सवाल, Election Commission से मांगा जवाब

ढांडा ने कहा कि नए मतदाता के पंजीकरण के लिए निर्धारित फॉर्म और प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि 3 सितंबर के बाद जारी फॉर्म-9 की सूचियों में भी राघव चड्ढा का नाम नहीं है। ऐसे में उन्होंने Election Commission से पूछा कि दिल्ली के ड्राफ्ट रोल में उनका नाम किस आधार पर जोड़ा गया।

आप ने Election Commission से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि क्या राघव चड्ढा का वोट पंजाब से दिल्ली ट्रांसफर हुआ है और यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित EPIC नंबर क्या है। ढांडा ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि Election Commission को 31 अगस्त के ड्राफ्ट रोल में 746 मतदाताओं से बढ़कर 747 होने और राघव चड्ढा का नाम जुड़ने की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करनी चाहिए।

यह भी पढ़े :- मौत पर सियासत नहीं, परिवार को शोक का हक: Baltej Pannu


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button