CAREERSARKARI YOJANA

Recruitment for Physiotherapist, 212 सरकारी भर्ती, अभी करें आवेदन

Punjab Media

Recruitment for Physiotherapist : क्या करें और कैसे करें पूरी मिलेगी जानकारी

गांधीनगर, 3 मार्च l Gujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB) ने 212 Physiotherapist (Recruitment for Physiotherapist) सरकारी नौकरी के लिए ऑफिशियल भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती श्रेणी-3 (Class-3) के पदों पर है। अभी भी आप लोग इसमें आवेदन कर सकते हो और यह भर्ती की प्रिक्रिया अभी जारी है l इस भर्ती के लिए आपको यह आर्टिकल काफी मदद कर सकता है l

इस भर्ती को लेकर मुख्य जानकारियाँ :-

  • इस भर्ती में कुल पद: 212
  • इस भर्ती के पद का नाम: Physiotherapist (फिजियोथेरेपिस्ट)
  • कब से आवेदन शुरू: 24 फरवरी 2026
  • इस आवेदन की आख़िरी तारीख: 05 मार्च 2026
  • भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट: gsssb.gujarat.gov.in
  • भर्ती के लिए आयु सीमा: 18–35 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए छूट लागू)

योग्यता (Qualification)

  • ✔ Bachelor’s डिग्री इन Physiotherapy (BPT) देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से
  • ✔ कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए और O लेवल का डिप्लोमा हो तो ज्यादा बेहतर
  • ✔ Gujarati या Hindi भाषा में कुशलता ज़रूरी है, क्योंकि भर्ती गुजरात में है l
  • ✔ अगर राज्य में Physiotherapist काउंसिल बन जाती है, तो भविष्य में उसके साथ पंजीकरण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सरकार कोई भी फैश्ला ले सकती है

Recruitment for Physiotherapist : वेतन एवं भत्ते

  • शुरुआती वेतन : 49,600/- प्रति माह मिलेगा
  • 5 साल बाद 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन 39,900/- से 1,26,600/- तक मिलेगा, कुछ बदलाव भी हो सकता है
  • सरकार की तरफ से तय किए गये अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

Recruitment for Physiotherapist: इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • Written Test (MCQ आधारित) रहेगा
  • परीक्षा दो भागों में होगी – Logical & Quantitative और Subject-wise Questions
  • कुल प्रश्न: 210 होंगे
  • समय अवधि: 3 घंटे का समय ही मिलेगा
  • गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग (¼ मार्क) लागू होगी, सवालों के जबाब देख कर दें
  • मेरिट के आधार पर अंतिम चयन होगा और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। यह ध्यान जरुर दें

आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)

  • इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले OJAS Gujarat की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर जाकर Gujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • “Physiotherapist Recruitment 2026” से संबंधित नोटिफिकेशन ओपन करें और Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • ध्यान रखें: आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही फॉर्म जमा कर दें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

यहे भी पढ़े :- Punjab University में अधूरी डिग्री पूरी करने का सुनहरा मौका


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button