PUNJAB

पंजाब में भी शुरू होगी ब्रेकफास्ट स्कीम, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

Punjab Media

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य में स्कूलों में बच्चों के लिए सुबह नाश्ते की स्कीम शुरू की जाएगी। यह योजना तमिलनाडु की तरह होगी। मान रविवार को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से नाश्ता परोसा।

तमिलनाडु में यह योजना पहले से चल रही है। अभी इसका पाँचवाँ चरण शुरू हुआ है। यहाँ करीब 20 लाख से ज्यादा छात्र इसका लाभ ले रहे हैं। सरकारी और अनुदानित प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को रोज़ सुबह पौष्टिक नाश्ता दिया जाता है। इस योजना का बजट लगभग 600 करोड़ रुपये है।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में भी इस योजना को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसे कैबिनेट में लाया जाएगा और जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा खाना मिलेगा तो उनकी सेहत बेहतर होगी और पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा।

तमिलनाडु सरकार का कहना है कि इस योजना से बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है, उनकी सेहत अच्छी हुई है और पढ़ाई में भी सुधार आया है।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button