PUNJAB

पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता

Punjab Media

फाजिल्का, 4 मई:
पंजाब के जल स्रोत Minister Barinder Kumar Goyal ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि (Water Sharing Dispute) पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि Punjab CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएगी और किसी भी कीमत पर पंजाब के पानी की लूट नहीं होने दी जाएगी।

कहा, पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब सरकार उठाएगी हर कदम

कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर पंजाब का रुख बिल्कुल स्पष्ट और साफ़ है कि पंजाब अपना हक नहीं छोड़ेगा। हरियाणा अपने हिस्से से पहले ही ज़्यादा पानी ले चुका है। पंजाब केंद्र या हरियाणा के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा तय नियमों के अनुसार बुलाई गई बैठक में तो पंजाब भाग लेगा, लेकिन केंद्र की शह पर कायदे-कानून को ताक पर रखकर बुलाई गई किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पानी के मुद्दे पर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें पंजाब के हितों की रक्षा के लिए पक्की रणनीति तैयार की जाएगी।

Water Sharing Dispute: फिरोजपुर फीडर परियोजना पास होने पर किसानों ने जल स्रोत मंत्री का करवाया मुंह मीठा

इस दौरान फिरोजपुर फीडर नहर की 647.43 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत होने पर फाजिल्का ज़िले के किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का मुंह मीठा करवाया। किसानों ने इसके लिए पंजाब सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिसके प्रयासों से यह नहर परियोजना स्वीकृत हुई है। Water Sharing Dispute

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर फीडर की क्षमता वृद्धि और नई बनने के बाद फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट के किसानों को जहां पूरा नहर का पानी मिलेगा, वहीं फाजिल्का ज़िले के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के कसूर नाले से आने वाले काले पानी से भी मुक्ति मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री के साथ फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और पूर्व विधायक अरुण नारंग भी मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button