चंडीगढ़, 4 मार्च 2025 –
Punjab Government द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत Punjab Vigilance Bureau ने पटवारी अमनदीप सिंह, राजस्व हल्का बोहा, तहसील बुढलाडा, जिला Mansa को 4,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए Punjab Vigilance Bureau के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी के खिलाफ यह मामला बोहा के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसकी बहन ने वर्ष 2023 में 21 मरले जमीन खरीदकर रजिस्ट्री करवा ली थी, लेकिन इंतकाल दर्ज होना बाकी था। जब वह इस जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए उक्त पटवारी से मिला तो उसने इंतकाल दर्ज करने के बदले 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल में कर ली थी।
प्रवक्ता ने बताया कि Punjab Vigilance Bureau ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
- Punjab War Against Drugs नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अनधिकृत निर्माणों को किया ध्वस्त
- Punjab Police ने सरहद पार से तस्करी में शामिल गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




