PUNJAB

करोड़ों रूपये के धान घोटाला मामले में वांछित भगोड़ा गुलशन जैन गिरफ़्तार

Punjab Media

  • पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (वीबी) ने अमृतसर जिले में हुए करोड़ों के धान घोटाले में वांछित भगोड़े (पी.ओ.) गुलशन जैन को गिरफ़्तार करके अहम सफलता हासिल की है। गुलशन जैन को अदालत ने साल 2019 में भगौड़ा करार दिया था। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि अमृतसर जिले के जंडियाला के निवासी गुलशन जैन को 5 अप्रैल 2018 को भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि वीरू मल्ल मुल्क राज राइस मिल के डायरैक्टरों/ मालिकों, जो गुलशन जैन के परिवारिक सदस्य हैं, सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके इलावा राज्य सरकार की खरीद एजेंसियों द्वारा मिल को अलाट किए गए लगभग 33. 6 करोड़ रुपए की कीमत के धान की हेराफेरी और गबन में कथित शमूलियत के लिए पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button