PUNJAB

सड़कों पर उतरे ट्रांसपोर्ट कर्मचारी, 2 घंटे बंद रहे मुख्य बस स्टैंड

Punjab Media

लुधियाना। ट्रांसपोर्ट कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को सुबह दो घंटे के लिए सरकारी बसों के पहिये जाम रखे, जिस कारण अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए बंद के आह्वान से अनजान बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। ट्रांसपोर्ट कर्मियों ने भले ही अपनी मांगों को लेकर बुधवार को दो घंटे बसें बंद रखकर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान बीते कल (22 अक्तूबर) को किया था, इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में यात्री अपनी मंजिल की तरफ को जाने के लिए बस स्टैंड पहुंच गए, जिनको बस स्टैंड पहुंचकर बसों के बंद होने की सूचना मिलते ही परेशानी का सामना करना पड़ा। Transport workers protest

प्रदर्शन करने को मजबूर

कर्मियों के राज्य नेता शमशेर सिंह ढिल्लों, जगतार सिंह, जिला नेता जतिन्द्र सिंह सोनी व प्रवीन कुमार ने कहा कि सरकार ट्रांसपोर्ट कर्मियों को मांगों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही, जिससे वह प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को जालंधर में हुई मीटिंग दौरान सीएम मान ने प्रमुख सचिव पंजाब, स्टेट ट्रांसपोर्ट सचिव पंजाब, पनबस मनेजिंग डायरैक्टर व पीआरटीसी मैनेजिंग डायरैक्टर की उपस्थिति में हमारी मांगों का हल एक महीने में करने का भरोसा दिया था, जो साढेÞ तीन माह बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका।

नेताओं ने कहा कि वह कच्चे कर्मियों को सर्विस नियमों के तहत पक्के करने व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का 29 अक्तूबर की मीटिंग में भी कोई हल नहीं निकला तो वह राज्य में रहे उप चुनावों के दौरान 3 नवम्बर को बरनाला व चब्बेवाल और 9 को डेरा बाबा नानक व गिद्दड़बाहा में झंडा मार्च कर ‘आप’ सरकार की पोल खोलेगें, इसके बाद भी अगर सरकार व विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो मुकम्मल तौर पर चक्का जाम करेंगे।

…ताकि प्रतिदिन न होना पड़े परेशान

बुजुर्ग दयाल सिंह ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि आज बसें बंद हैं, बठिंडा जाने के लिए बस स्टैंड आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह सीधे तौर पर आमजन से जुड़े विभागों के कर्मियों की मांगों का हल तुरंत करे ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भी छोटी-छोटी मांगों को लेकर आमजन को परेशान करना बंद करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button