CHANDIGARH

हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी अपने दम पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Punjab Media

इंडिया गठबंधन खत्म, 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, चुनाव प्रचार मुहिम का आगाज

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की तरफ से हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया है। अभी तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐसे किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनने साफ इंकार कर दिया है। जिससे स्पष्ट है कि अब हरियाणा में इंडिया गठबंधन का कोई भी आधार नहीं होगा और आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में कांग्रेस व भाजपा को टक्कर देने के लिए उतर जाएगी।

आम आदमी पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा चुनाव की मुहिम का आगाज किया गया और इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी करिश्मा करने का मादा रखती है और वह सरकार भी बनाएगी। चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर चुनाव का अपना दायरा होता है और हर चुनाव में स्थिति भी अलग होती है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, पंजाब की तरह सरकार बनते नजर आएगी। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ज्यादा वोट नहीं मिले थे परंतु जब जालंधर विधानसभा का उपचुनाव हुआ तो आम आदमी पार्टी की तरफ से 60 फीसदी वोट हासिल किए गए इसलिए लोकसभा चुनाव में क्या हुआ या क्या नहीं हुआ, उसका अंदाजा लगाते हुए विधानसभा चुनाव के बारे में कोई भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। भगवंत मान ने कहा कि हम हरियाणा में अलग रणनीति के तहत उतारते हुए चुनाव में जीत हासिल जरूर करेंगे।

पंजाब जैसी रणनीति अपनाएंगे हरियाणा में : संदीप पाठक

संदीप पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से पंजाब जैसी रणनीति अपनाई जाएगी जिस तरीके से पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसे तरीके की रणनीति के आधार पर ही हरियाणा में चुनाव को जीत जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुजरात और गोवा में भी आम आदमी पार्टी की तरफ से काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया था तो हरियाणा में तो आम आदमी पार्टी काफी समय से काम कर रही है। इसलिए हरियाणा में आम आदमी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सत्ता भी हासिल करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button