Site icon Punjab Media

पंजाब के 25 टोल प्लाजा फ्री

Toll Plaza
Punjab Media

चंडीगढ़। धान की मंडियों में हो रही बेकद्री के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार को पंजाब के 14 जिलों में 25 टोल प्लाजे फ्री करने के लगातार मोर्चे शुरू कर दिए। इसी दौरान ही कल से भाजपा नेताओं, आप विधायकों व मंत्रियों के घरोंं के आगे भी पक्के मोर्चे लगाने का कार्यक्रम बनाया है। Toll Plaza

आज पटियाला में धरेड़ी व पातड़ां में दो टोल प्लाजा फ्री किए गए। किसान नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार व आप सरकार द्वारा धान के सीजन दौरान किसानों को परेशान किया जा रहा है। वहीं संगठन के प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां व जनरल सचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि अगर मंडियों में धान की निर्विघ्न खरीद व साथ के साथ लिफ्टिंग शुरु नहीं की जाती तो कल से भाजपा के बडेÞ नेताओं सहित आप पार्टी के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।

यह दोनों मोर्चे मांगें माने जाने तक जारी रहेंगे। वहीं किसान नेताओं झंडा सिंह जेठूके, शिंगारा सिंह मान, रूप सिंह छन्नां, हरदीप सिंह टल्लेवाल व जगतार सिंह कालाझाड़ ने कहा कि धान की पूरे एमएसपी पर निर्विघ्न खरीद चालू करने के अलावा अब तक कम मुल्य पर बिके धान की कमी पूर्ति की जाए। सरकारी सिफारश अनुसार पानी की बचत के लिए बीजी गई पीआर 126 किस्म के पूसा 44 से कम उत्पादन की व एमएसपी से कम मिले मूल्य की कमी पूर्ति की जाए।

बासमती का लाभकारी एमएसपी तय किया जाए व धान की अधिक से अधिक नमी 22% की जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं। पटियाला में किसान नेताओं जसविन्द्र सिंह बरास व बलराज सिंह जोशी ने कहा कि मंडियों में धान की बोली लगाने दौरान कमियां निकाली जा रही हैं व किसान पिछले 10 दिनों से खरीद के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि अगर खरीद व्यवस्था निर्विघ्न तौर पर शुरू न हुई तो किसानों द्वारा इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेेंगे।

इन Toll Plaza को किया फ्री

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version