Site icon Punjab Media

2 दिन बाकी, जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो रुकेगी पेंशन, लास्ट मिनट की हेल्प यहां

Pension
Punjab Media

सरकारी संस्थानों में नौकरियों से रिटायर्ड बुजुर्ग पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने की सूरत में उनकी पेंशन रुक सकती है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति है जबकि 80 साल से कम उम्र वालों के लिए जीवन प्रमाण पत्र 1 से 30 नवंबर के बीच जमा किया जा सकता है। दोनों ही आयु वर्ग के बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए 30 नवंबर ही लास्ट डेट है तो अगर आपने अभी तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है तो इस काम को तुरंत कर लें। Pension

इस पोर्टल पर आपको मिलेगी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से जुड़ी सारी जानकारी

https://jeevanpramaan.gov.in पर आपको डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से जुड़ी सारी जानकारी एक साथ मिल सकती है। अगर आपको लाइफ सर्टिफिकेट आॅफलाइन जमा करना है तो इसको आप सीधे बैंकों, डाकघरों या दूसरी जगहों पर जमा करवा सकते हैं।

जानिए जीवन प्रमाण पत्र बनाने की स्टेप-बाई-स्टेप जानकारी

कैसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

लाइफ सर्टिफिकेट को आप जीवन प्रमाण पोर्टल, डोरस्टेप बैंकिंग (डीएसबी) एजेंट के जरिए या डाकघरों में बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक ब्रांच में फिजिकल लाइफ सर्टिफिकेट फॉर्म के जरिए भी आपका लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का काम पूरा हो सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version