Site icon Punjab Media

पंजाब में 1,279 नई सरकारी बसें शामिल होंगी, 56% बढ़ेगा बस बेड़ा; हरपाल सिंह चीमा

1,279 new government buses to be added in Punjab; bus fleet to increase by 56% Cheema
Punjab Media

चंडीगढ़, 11 जुलाई। (Punjab Media Team)। पंजाब सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 1,279 New Government Buses को बेड़े में शामिल करने का ऐलान किया है। वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस विस्तार के बाद राज्य में सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी, जो 56 प्रतिशत की वृद्धि है और पिछले दो दशकों में सबसे बड़ा विस्तार माना जा रहा है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नई बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। सरकार का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, किफायती और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

796 New Government Buses की होगी प्रत्यक्ष खरीद

सरकार ने 696 साधारण बसों की खरीद का आदेश जारी कर दिया है। इनमें 387 बसें पनबस और 309 बसें पीआरटीसी को मिलेंगी। इसके अलावा 100 मिडी बसें पहले ही खरीदी जा चुकी हैं, जो सितंबर 2026 तक सेवा में आ जाएंगी। इस तरह प्रत्यक्ष रूप से खरीदी जाने वाली बसों की कुल संख्या 796 होगी।

सरकार के अनुसार लगभग 300 नई बसें नवंबर 2026 तक सड़कों पर उतर जाएंगी, जबकि शेष बसें दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से शामिल कर ली जाएंगी।

नई बसों में होंगी आधुनिक सुविधाएं

परिवहन मंत्री ने बताया कि सभी नई बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डैशकैम, आंतरिक CCTV कैमरे, GPS ट्रैकिंग सिस्टम और UPI QR कोड आधारित इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा और टिकटिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनेगी।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वर्तमान में सरकारी बसों के कुल यात्रियों में करीब 54 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसी कारण सभी नई बसों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का माहौल मिल सके।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकारी बस सेवा

सरकार राज्यभर में सैटेलाइट आधारित रूट मैपिंग कराएगी, जिससे कम बस सुविधा वाले मार्गों की पहचान कर वहां नई बसों की तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।

वर्तमान में पंजाब में प्रति एक लाख आबादी पर लगभग 7 सरकारी बसें उपलब्ध हैं। नए विस्तार के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 12 बसें प्रति लाख आबादी हो जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे पंजाब राज्य परिवहन के मामले में राष्ट्रीय औसत से आगे निकल जाएगा।

प्रमुख बातें

यह भी पढ़े :- कांग्रेस में कुर्सी की जंग जारी, जनता के काम में जुटी मान सरकार : Baltej Pannu


Punjab Media
Exit mobile version