रक्षाबंधन के दिन शहर के चरखी दादरी के वॉर्ड-13 निवासी भूपेंद्र की श्यामसार तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा पांव फिसलने पर हुआ और करीब साढ़े चार घंटे बाद भूपेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पांव फिसलने से तालाब में गिरा व्यक्ति, रक्षाबंधन के दिन हुई मौत

