Site icon Punjab Media

बेंगलुरु में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

Punjab Media

बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। ये स्टेडियम बोम्मसंद्रा इलाके में बनेगा। इसमें 80,000 लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे।

अब तक बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम सबसे बड़ा था, लेकिन उसमें जगह कम है। नए स्टेडियम के लिए 100 एकड़ जमीन ली गई है। इसमें क्रिकेट के साथ-साथ और भी खेलों के लिए जगह होगी।

स्टेडियम में जिम, स्वीमिंग पूल, होटल, गेस्ट हाउस और कई खेल मैदान भी बनेंगे।

इसका खर्च करीब 1,650 करोड़ रुपये आएगा। फैसला कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लिया है।

ये फैसला RCB की जीत के बाद हुए हादसे को देखते हुए लिया गया है, जिसमें ज्यादा भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी और कई लोग मारे गए थे।

अब नया स्टेडियम ज्यादा बड़ा, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।


Punjab Media
Exit mobile version